वर्तमान सामाजिक परिवेश में परिवार की बदलती भूमिका

  • अजय कुमार सिंह शोध छात्र - एम0ए0 समाजशास्त्र, नेट
  • मनोज कुमार वत्स शोध निर्देशक - अध्यक्ष समाजशास्त्र विभाग, राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जौनपुर
Keywords: समाज, परिवार, सांस्कृतिक, धार्मिक, जीवन, सम्बन्ध।

Abstract

परिवार मानव समाज की पूर्णतः मौलिक एवं सार्वभौमिक इकाई है। हम में से प्रत्येक किसी न किसी परिवार का सदस्य है। परिवार एक मात्र प्राकृतिक समूह है प्राणी शास्त्रीय सम्बन्धों के आधार पर बहुत से समूहों का निर्माण होता है। मानव का सम्पूर्ण जीवन समाज में व्यतीत होता है। समाज व्यक्ति को जन्म से लेकर मृत्यु तक प्रभावित करता है। परिवार के मूल में स्त्री-पुरूष है और समाज में परिवार की केन्द्रीय स्थिति होती है। वास्तव में परिवार समाज की आधार भूत इकाई है। परिवार से ही समाज का विस्तार हुआ है और उस पर ही प्रत्येक समाज का जीवित रहना निर्भर करता है। परिवार सन्तानोत्पत्ति द्वारा समाज के लिए नवीन सदस्यों की भर्ती करता है, जो मृत व्यक्तियों के रिक्त स्थान की पूर्ति करते रहते हैं और इस प्रकार की निरन्तरता बनाये रखते हैं।

Downloads

Download data is not yet available.
Published
2025-09-30
How to Cite
सिंहअ. क., & वत्सम. क. (2025). वर्तमान सामाजिक परिवेश में परिवार की बदलती भूमिका. Humanities and Development, 20(03), 7-10. Retrieved from https://www.humanitiesdevelopment.com/index.php/had/article/view/292